09 व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने की सूचना पर जिला प्रशासन ने पहुंचकर राहत, बचाव कार्य किया शुरू |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बुधवार की रात 8:00 बजे थाना कुरारा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर पटिया मजरा भौली में 09 व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना कुरारा पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। एसडीआरएफ टीम, फ्लड पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए 03 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी कुरारा भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण प्रयागराज जोन, प्रयागराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान 7 मई 2026 को 6 लापता लोगों में से बृजरानी पत्नी पप्पू निषाद करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मनकी थाना कुरारा, अर्चना पुत्री सर्वेश उम्र करीब 14 वर्ष निवासी थाना घाटमपुर, रानी पुत्री बच्चन उम्र करीब 09 वर्ष, आकांक्षा पुत्री रामहित उम्र करीब 09 वर्ष तथा लव्यांश पुत्र पप्पू उम्र करीब 05 वर्ष निवासी ग्राम मनकी के शव बरामद हुए हैं। 01 अन्य की तलाश हेतु NDRF, SDRF, फ्लड पीएसी की सहायता से सर्च अभियान जारी है ।