भाजपा सांसद ने किया जरीब चौकी की ओवरब्रिज का शिलान्यास
- निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए लग जायेंगे दो साल
- निर्माण कार्य के चलते आने वाली विभागीय बाधाओं को किया जायेगा दूर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जरीब चैकी चैराहे पर फोरलेन सेतु निलर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम भाजपा सांसद द्वारा शिलान्यास के साथ सम्पन्न हुआ। इस ओवर ब्रिज की मांग काफी समय से शहर के लोगों की आवश्कता बनी हुई थी। लबें समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में यह पुल लोगों को राहत पहुंचायेगा, साथ ही साथ जब यहां जाम नही लगेंगा, जिसके कारण अन्य सडकों पर भी दबाव कम रहेगा। 1769 मीटर लंबे आरओबी बनाने के लिए 320ः60 करोड रूपये बजट स्वीकृत हुआ है। और इसके निर्माण के लिए अम्टूबर में ही टेंडर आवंटित हो गया था। शिलान्यास के साथ सम्बन्धित विभागों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का भी दबाव बना रहेगा।जीरब चौकी चैराहे पर रेलवे क्रासिंग के चलते लोगों को हर रोज घंटो जाम से जूझना पडता है और यहां एक आवेरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शहर के लोगों का इंतजात खत्म हुआ और आठ मई को इस ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए साीसामऊ थाने के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। कल भाजपा सांसद रमेष अवस्थी ने शिलान्यास किया और उन्होने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने से कानपुर की जनता को सुगम यातायात में आसानी होगी साथ ही शहर को जाममुक्त बनान उनकी प्राथमिकताआं में शामिल है। इस पुल के बनने से यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को रोजना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। बता दे कि बीत वर्ष अक्टूबर में ही हिलवेज कंस्ट्रेशन कंपनी को टेंडर आवंुटित कर दिया गया था, लेकिन लाइन विभागें के द्वारा काम षुरू कराने में देर हो गये। भूमि पूजन के बाद सभी सम्बन्धित विभागो से बात की जोगी और जल्द से जल्द पुल निर्माण के कार्य को पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
- बदली रही कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था
शुक्रवार को जरीबचैकी में भूमि पूजन के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। यह बदलाव सुबह 10 बजे से कार्यक्रम के समापन पर लागू रहा और किसी प्रकार की जनता को असुविधा न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नम्बर भी जारी किए थे। यातायात बदलाव में बजरिया की तरफ से आने वाले वाहनो को रामबाग चैराहे से ब्रम्हनगर की ओर मोड दिया गया तो वहीं फजलगंज से आने वाले वाहन को घंटाघर की ओर जाने नही दिया गया, उन्हे जरीब चैकी चैराहे से अफीम कोठी की ओर जाने दिया गया। इसी प्रकार गोल चैराहे से जरीब चैकी की ओर आने वाले वाहनो को भी अफीम कोठी की ओर भेजा गया। घंटाटर चैराहे से आने वाले वाहनो को भी संगीत टाकीज तिराहे से मोडकर आचार्य नगर से निकाला गया, जिससे वाहन चालको को कुछ परेशानी का भी सामना करना पडा। कार्यक्रम के उपरान्त यातायात सामान्य कर दिया गया।