होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नए दृष्टिकोण का निःशुल्क शिविर, 19 मई से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा आयोजन
 
नए दृष्टिकोण का निःशुल्क शिविर, 19 मई से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा आयोजन
Updated: 5/12/2026 8:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नए दृष्टिकोण का निःशुल्क शिविर, 19 मई से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रदेश में पहली बार नगर में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘नए दृष्टिकोण’ पर आधारित छह दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन 19 मई से 24 मई तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस शिविर में स्वास्थ्य, जीवनशैली और मानसिक संतुलन से जुड़े अनेक व्यावहारिक प्रयोग कराए जाएंगे।
फाउंडेशन के प्रतिनिधि ललित अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को प्रवचन के बजाय प्रयोग के माध्यम से सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक नींद का महत्व समझाना है। पिछले एक माह से देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों शून्य भैया, मां मैत्रेयी, जानकी, राधिका, श्रवण, शिवालय, ललित और तरुण सहित कई परम मित्र शहर के विभिन्न मोहल्लों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 200 से अधिक प्राथमिक वैज्ञानिक प्रयोग करवा चुके हैं।
मुख्य शिविर में प्रतिभागियों को प्रयोगों के साथ 15 से 20 प्रकार के शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक निःशुल्क नाश्ते का अनुभव भी कराया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक पूज्य परम आलय जी स्वयं साधकों को मन, शरीर और चेतना को जागृत करने वाले विशेष प्रयोग कराएंगे। आयोजकों के अनुसार, 5 वर्ष से 90 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इन प्रयोगों में सहज रूप से भाग ले सकता है। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा अब तक भारत और विदेशों में 10 हजार से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था का दावा है कि इन शिविरों से लाखों लोगों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, माइग्रेन, अस्थमा, गठिया, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव किया है तथा अपने जीवन में प्रेम और आनंद को विकसित किया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह शिविर पूर्णत: गैर-व्यावसायिक है और इसमें किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति या वर्ग का व्यक्ति भाग ले सकता है। शिविर में किसी भी दवा या जीवनशैली को अचानक बंद करने की सलाह नहीं दी जाती, बल्कि बेहतर विकल्पों और समझ के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाता है। शिविर को सफल बनाने में श्री महावीर रोलिंग मिल्स प्रा. लि. के अनूप चंद जैन सहित सुरेश जैन, मुकेश, राकेश, दिनेश, संजय, राजीव, मोना, विक्की, नितिन, रजत, सागर, अक्षत, पवित्र जैन और अन्य समाजसेवी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों का विश्वास है कि यह शिविर कानपुर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई वैचारिक क्रांति का सूत्रपात करेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कृषि स्नातक बेरोजगारों को रोजगार देने जा रहा है कृषि विभाग
अंतिम तिथि 15 मई तक कर सकते है यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
किशोरियों के साथ बलात्कार व हत्या पर ज्ञापन सौंप जताई चिंता
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की रिहाई की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी किशोरी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :