शरद अग्रवाल चुने गए केन्द्रीय समिति आमंत्रित सदस्य
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) जो कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त एक गैर-राजनीतिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन है. इस प्रमुख श्रमिक महासंघ की केंद्रीय समिति में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक नेता शरद प्रकाश अग्रवाल (कानपुर निवासी) को TUCC की केंद्रीय समिति का आमंत्रित सदस्य (Invitee Member) नियुक्त किया गया है। श्रमिक आंदोलन के साथ उनके दीर्घकालीन जुड़ाव, श्रमिक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा ट्रेड यूनियन गतिविधियों में उनके बहुमूल्य अनुभव के लिए TUCC नेतृत्व द्वारा अत्यधिक सराहना की गई। केंद्रीय समिति का विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन, सुझाव एवं सक्रिय सहभागिता संगठन को सुदृढ़ बनाएगा तथा संघ की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की पूर्ति में उनका महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उनको यह दायित्व सौंपे जाने से उम्मीद की है कि वह अपने राज्य तथा देशभर में राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एकजुट करने, संगठित करने तथा उन्हें ट्रेड यूनियन आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे, ताकि TUCC विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों तक अपनी पहुँच बढ़ा सकेगा साथ ही वे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को सीधे अथवा TUCC के राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष उठाएंगे. तदनुसार, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे TUCC केंद्रीय समिति की बैठकों एवं कार्यक्रमों में एक आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेकर श्रमिकों एवं संगठन के हितों को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें। संघ को आशा है कि वे संगठन के अनुशासन, मर्यादा एवं गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान देंगे। जानकारी मिलने पर अन्य विविध कर्मचारी एवं श्रमिक संघों के अनेक वरिष्ठ लोगों ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया |
|