नाव काण्ड को लेकर सपाइयों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कुरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोतुपुर पाटिया में नाव डूबने से एक महिला सहित पांच बच्चों की मौत हो गई थी जिसका समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लेकर समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन 8 मई को कुतुबपुर पटिया ग्राम में भेजा है l डेलिगेशन में मुख्य रूप से फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मणी निषाद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी l उन्होंने सरकार से 20-20 लाख मुआवजे की मांग की है तथा गांव में जमुना किनारे पीचिंग के निर्माण की भी मांग की है उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करेंगी और पीड़ित परिवार की मदद भी होगी हमारी अभी सरकार नहीं है |डेलिगेशन में मुख्य रूप से विशंभर प्रसाद निषाद, रामप्रकाश प्रजापति, शुभकरण सिंह परिहार, पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष इदरीश खान, नीलम यादव, माया बाल्मिक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l