रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जितेंद्र प्रताप सिंह थे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह, निदेशक, चेस्ट हॉस्पिटल, कानपुर रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत सभापति डॉ. उमेश पालीवाल द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया तथा डॉ. संजय सिंह का स्वागत श अंगद सिंह द्वारा किया गया। रेड क्रॉस के सचिव श्री आर. के. सफर द्वारा संस्था की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई। संचालन डॉ. पूजा अवस्थी द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए, यही हमारा धर्म और मानवता का संदेश है। चेयरमैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद ने कहा कि रेड क्रॉस विश्व की सबसे बड़ी मानव सेवा संस्था है तथा किसी भी प्रकार की आपदा में इसके वॉलिंटियर्स सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मर्चेंट चैंबर को इस बात की प्रसन्नता है कि सभी लोग मिलकर इस कार्यक्रम को मना रहे हैं। मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी व्यक्तियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मर्चेंट्स चेंबर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी, कौंसिल सदस्य टीकम चंद सेठिया, सदस्य शेष नारायण त्रिवेदी, लखन शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, प्रवीण पांडेय, अंकुर गुप्ता,सीमा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।