होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  उद्यान विभाग का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति पर दिए कड़े निर्देश
 
उद्यान विभाग का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति पर दिए कड़े निर्देश
Updated: 5/7/2026 7:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उद्यान विभाग का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति पर दिए कड़े निर्देश 
- आंधी/तूफान में गिरे पेड़ों/डालियाँ की गाड़ियां विभाग आयी और विभाग से बाहर गयी
- नियमित और आउटसोर्स कर्मी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न करने पर अधीक्षक को वेतन काटने के निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को नगर निगम के उद्यान विभाग का निरीक्षण किया गया।
विगत दिनों शहर में आंधी/तूफान से गिरे हुए पेड़ों के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो सकी कि कितनी गा़ड़ी में कटे हुए पेड़/डालियाॅ उद्यान विभाग आयी व कितनी गाड़ियाॅ उद्यान विभाग से बाहर गयी। मौके पर कोई अधिकारी/अभियन्ता न होने पर उद्यान अधीक्षक/कर निर्धारण अधिकारी सीपी सिंह को तत्काल बुलाया गया।  
निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। नियमित 11 कर्मचारी एवं आउटसोर्स के 09 कर्मचारी है। सभी कर्मचारियों को समक्ष खड़े करके उपस्थिति पंजिका को चेक किया गया। पंजिका के निरीक्षण के दौरन नियमिति कर्मचारी पवन कुमार, चपरासी अजय वर्मा गैंगमैन अनुपस्थित पाये जाने पर दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश, लिपिक राकेश मिश्रा बीमार है एवं चिकित्सीय अवकाश पर है। आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर कम्प्यूटर आपरेटर वर्षा मौके पर नहीं थी एक दिन का वेतन सहित अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जाये। बृजेश कुमार गौतम ने पिछले तीन दिन से हस्ताक्षर नही किये। सम्पर्क करने पर पता चला कि जनगणना में आउटडोर के कार्य हेतु तैनात किये गये है। रक्षपाल, कम्प्यूटर आपरेटर ने इस माह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नही किये गये, रक्षपाल मौके पर उपस्थित पाये गये । इस पर रक्षपाल को निर्देश  कि प्रत्येक दशा में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करे, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु तैयार रहे। आउटसोर्स कुशल सहायक दिव्यम दीक्षित 25 फरवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। इस माह उपस्थिति पंजिका के इनके नाम के क्रमांक 07 पर कालम खाली मिला। प्रभारी अधिकारी कार्मिक को निर्देशित किया, कि  दिव्यम दीक्षित को अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाये और कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जाये। मौके पर उद्यान अधीक्षक सी0पी0 सिंह को माली और हेड माली की उपस्थिति बायोमैट्रिक/फेस रीडिंग दो दिन के अन्दर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग में आने-जाने का कोई रजिस्टर नही पाया गया। 4 अप्रैल से कितनी गाड़ियाॅ तूफान में गिरे पेड़ों को लेकर आयी , इसका मिलान सम्बन्धित वाहनों में निर्गत करे, ईधन से और जाॅच रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाये। एक स्टाक रजिस्टर बनाया जाये, जिसमें वाहनों द्वारा लायी गयी व भेजी गयी लकड़ि़याॅ का विवरण अंकित हो। प्रत्येक वाहन की लाॅग बुक बनायी जाये तथा सप्ताह में एक बार अवश्य उसका सत्यापन उद्यान अधीक्षक/प्रभारी उद्यान द्वारा किया जाये। उद्यान विभाग के गेट पर एक इन्ट्री रजिस्टर रखा जाये, जिसमें आने-जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी का नाम व समय इंगित किया जाये। उद्यान विभाग में किसी भी ठेकेदार का प्रवेश बिना अनुमति के न कराया जाये। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ग्रीष्म कालीन मूंग में कीट रोग प्रबन्धन पर हुआ कृषक प्रशिक्षण
स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी
एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :