होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी
 
स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी
Updated: 5/7/2026 5:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी  आवास पर स्व-गणना कर जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक पहले से स्व-गणना कर लेंगे तो प्रगणकों को गणना कार्य में काफी सुविधा होगी तथा प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित हो जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्व-गणना का चरण  07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसके उपरांत 22 मई से 20 जून 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना का कार्य किया जाएगा। नागरिक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल
*https://se.census.gov.in*पर जाकर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा।परिवार के मुखिया का नाम एवं 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी अपने अथवा अपने परिवार की स्व-गणना कर सकता है।पंजीकरण के बाद नागरिकों को अपनी लोकेशन चयनित करनी होगी तथा मकान एवं परिवार से संबंधित सामान्य जानकारी देनी होगी। इसमें मकान का प्रकार, फर्श एवं छत की स्थिति, शौचालय एवं स्नानघर की सुविधा, गैस कनेक्शन, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन, दुपहिया वाहन, रेडियो, केबल एवं इंटरनेट कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।सभी जानकारी सही रूप से भरने के बाद आवेदन सबमिट हो जाएगा तथा नागरिकों को 11 अंकों की सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जो “H” अक्षर से प्रारंभ होगी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि इस आईडी को सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर आने पर उन्हें यह आईडी दिखाएं, जिससे डेटा तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा। यदि कोई जानकारी छूट गई होगी तो उसे उसी समय अद्यतन किया जा सकेगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना से संबंधित सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं। यह जानकारी आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत भी साझा नहीं की जाती तथा किसी अन्य संस्था अथवा न्यायालय में भी इसे तलब नहीं किया जाता। अतः सभी नागरिक निःसंकोच होकर सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उद्यान विभाग का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति पर दिए कड़े निर्देश
ग्रीष्म कालीन मूंग में कीट रोग प्रबन्धन पर हुआ कृषक प्रशिक्षण
एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश
09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का कानपुर की जनता को संदेश
जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :