सीबीएसई की दूसरी परीक्षा 15 मई से आरंभ
- परीक्षा में 6000 से ज्यादा विधार्थी हो सकते है शामिल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद(सीबीएसई) की कक्षा दसवीं की द्वितीय चरण की परीक्षा आने वाली 15 तारीख से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 15 मई से शुरू होकर 21 मई तक कराई जायेगी तथा इस परीक्षा में कानपुर जिले में छै हजार से अधिक विधार्थी शामिल होेगें। इस सम्बन्ध में बताया गया कि द्वि़तीय चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये । इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने के लिए छात्र मेहनत कर रहे है। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब छात्रों को एक ही शैक्षिणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देकर अंकों में सुधार करने का अवसर दिया जा रहा है। इस प्रकार जो छात्र अपनी पहली परीक्षा के अंक से संतुष्ट नही है वह दूसरी परीक्षा देकर परिणाम प्राप्त कर सकते है। शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में 15 मई को गणित, 16 मई को अंग्रेजी, 18 मई को विज्ञान, 19 मई को विभिनन भाषाओं के लिए पेपर तथा 20 मइ्र को पेंटिं, संस्कृत, आइटी व एआई के अलावा अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान विशय की परीक्षा कराई जायेंगी। इस नई प्रणाली में दोनों परीक्षाओं में से मिले उच्च अंकों को अंतिम अंक सूची-सह-प्रमाणपत्र में सम्मलित किया जायेगा। बताया गया कि दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून के अंत तक जारी किए जायेगे।