कुलपति ने मातृशक्तियों को मदर्स डे पर दी शुभकामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने मदर्स डे के अवसर पर मातृशक्ति को नमन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने माताओं को परिवार का आधार, निस्वार्थ प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। कुलपति ने मातृ दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती जागरूकता की सराहना की। उन्होंने मां को बच्चों की पहली गुरु, रक्षक और सबसे अच्छी दोस्त के रूप में याद किया। साथ ही कहा कि यह दिन विश्व स्तर पर मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, जो माताओं के निस्वार्थ प्रेम और समाज में उनके योगदान को मान्यता देता है। उन्होंने कहा कि माताओं से अच्छा अपने बच्चों का ख्याल दूसरा कोई नहीं रख सकता है । मां इस पृथ्वी पर ईश्वर कि श्रेष्ठ रचना है। माता जन्म देने वाली हो या मातृभूमि हो, माता का स्थान दूसरा कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय कानपुर देश के विद्यार्थियों को योग्य नागरिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
|