जयंती पर याद किए गए शिरोमणि महाराणा प्रताप |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l स्थानीय गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप जन कल्याण समिति द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरनारायण सिंग दाऊ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तथा इसके बाद भगवान श्रीराम व देश के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया गया। तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उक्त अवसर पर गौ रक्षा समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य राजेश सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। तथा उनके त्याग व स्वाभिमान के संबंध में जानकारी दी। तथा युवा वर्ग को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। तथा देश समाज के उत्थान के लिए आगेआने का संदेश दिया। डा देव सिंह सुमेरपुर ने भी अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के संघर्ष के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश सिंह व नरेंद्र सिंह ने भी महाराणा प्रताप के संघर्ष के विषय में विस्तृत जानकारी दी कार्य्रक्रम के मुख्य अतिथि हरनारायण सिंह दाऊ ने बताया कि हम सभी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। कार्य्रक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी शिव नारायण तिवारी ने भी संबोधित किया। तथा महापुरुषों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए संचालन रावेंद्र सिंह ने किया। तथा आभार डा बलवान सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।