पांचवीं बार बी पाॅजिटिव रक्तदान करके पीड़ित को ब्लड कराया मुहैया |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l इद्दू की बगिया हमीरपुर निवासी 42 वर्षीय नाज़िर अहमद पुत्र स्व.इमाम बख्श को ज़िला अस्पताल हमीरपुर में खून की कमी के कारण भर्ती किया गया था l
जिनकी मदद की लिए कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के बैनर तले हमीरपुर कोतवाली मे तैनात मो. नसीम ने रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की और जिला अस्पताल हमीरपुर ब्लड बैंक पहुंचकर अपने जीवन का पाँचवी बार बी पॉजिटिव रक्तदान करके पीड़ित को ब्लड मुहैया कराया जिसके कारण मरीज की जान बच सकी l कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के अध्यक्ष जिरगांम सिद्दीकी ने मोहम्मद नसीम का धन्यवाद करते हुए उनके इस कार्य की प्रशंसा की और वहां पर मरीज के घर वालों ने उन्हें धन्यवाद दिया l