पुलिस उपायुक्त ट्राफिक ने किया विभिन्न चौराहों का भौतिक निरीक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों — घंटाघर चौराहा , परेड चौराहा , बड़ा चौराहा एवं फूलबाग चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं अवैध पार्किंग हटाने , सभी चौराहों / तिराहों से कम से कम 100 मीटर तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े ना हो तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा बताया गया कि “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।