होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की रिहाई की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी किशोरी
 
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की रिहाई की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी किशोरी
Updated: 5/12/2026 8:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की रिहाई की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी किशोरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी करीब 50 फीट ऊंचे वायरलेस कम्युनिकेशन टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर पहुंचते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी— “मेरे पति को छोड़ दो, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगी।” घटना से परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा, डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी और स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव ने उसे समझाते हुए कहा, “नीचे उतर आओ, तभी बात हो सकेगी। तुम्हें जज साहब के पास ले चलेंगे।” इस पर किशोरी ने साफ कहा कि जब तक उसके पति को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट से लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची। पति को देखते ही किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई और उससे लिपटकर रोने लगी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को काउंसलिंग के लिए पुलिस लाइन भेज दिया, जबकि युवक को दोबारा जेल भेज दिया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2025 को सचेंडी थाना क्षेत्र से किशोरी के लापता होने पर उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 26 अक्टूबर को पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए बिठूर निवासी युवक को गिरफ्तार किया था। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं और नवंबर 2025 में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ ले गया था और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद से वह जेल में है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि कोर्ट में पेशी के दौरान लड़के के परिजनों ने धमकी देते हुए कहा था कि लड़के को छुड़वा लो। मां के अनुसार, उनकी बेटी अचानक वहां से भागकर टॉवर पर चढ़ गई। उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। पति बीमार हैं और मजदूरी करते हैं, जबकि वह स्वयं दिव्यांग हैं। परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नए दृष्टिकोण का निःशुल्क शिविर, 19 मई से बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा आयोजन
कृषि स्नातक बेरोजगारों को रोजगार देने जा रहा है कृषि विभाग
अंतिम तिथि 15 मई तक कर सकते है यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
किशोरियों के साथ बलात्कार व हत्या पर ज्ञापन सौंप जताई चिंता
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :