सर्वर की खराबी ठीक करने के लिए एनआईसी की टीम जुटी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पिछले कुछ दिनों से 'वाहन' परिवहन विभाग की साइट यानि कि पोर्टल के संचालन में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। जिसके चलते आवेदकों और टैक्स जमा करने की समस्या हो रही है। समस्या की जानकारी करने पर उच्चाधिकारियों ने बताया कि पुराने सॉफ्वेयर को अपडेट कर नए सॉफ्टवेयर अपडेट किया किया जा रहा, जिसके चलते पोर्टल के संचाल में दिक्कत हो रही है। एनआईसी टीम पोर्टल को जल्द ठीक करने के कार्य पर लग गई है। जल्द ही पोर्टल सही तरीके से काम करने लगेगा।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर की दिक्कत कुछ ज्यादा बढ़ गई थी। जब जानकारी की गई तो उप-महानिदेशक (डीडीजी )एवं विभागाध्यक्ष (ई ट्रांसपोर्ट), एन.आई.सी. मुख्यालय, नई दिल्ली एवं तकनीकी निदेशक, एन.आई.सी. लखनऊ द्वारा बताया गया कि यह समस्या पुराने बुनियादी ढांचे से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित करने के दौरान उत्पन्न हुई है। सम्बन्धित तकनीकी टीम और विशेषज्ञों की नियुक्ति के बावजूद, सर्वर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए एन.आई.सी के विशेषज्ञों की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है। जल्द ही सर्वर को ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वह परेशान न हो जल्द ही सर्वर की समस्या सुधर जाएगी।