होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं जन जागरुकता को लेकर हुई संगोष्ठी पर दिलाई शपथ
 
संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं जन जागरुकता को लेकर हुई संगोष्ठी पर दिलाई शपथ
Updated: 5/17/2026 1:38:00 PM By Reporter-

संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं जन जागरुकता को लेकर हुई संगोष्ठी पर दिलाई शपथ |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार, हमीरपुर में डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं सहित नगर क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा डेंगू रोग के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घरों एवं आसपास जलभराव न होने देना, साफ-सफाई बनाए रखना तथा मच्छरों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों में कूलर, गमले, टायर एवं अन्य पात्रों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जागरूकता अभियानों में सहयोग करें। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय कुमार ने डेंगू रोग के लक्षण, निदान एवं उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि समय पर पहचान एवं उपचार से रोग की गंभीरता को कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बुखार आने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
संगोष्ठी का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आर० के० यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हमीरपुर, पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संस्थान तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और डेंगू नियंत्रण हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को डेंगू रोग की रोकथाम एवं जनजागरूकता फैलाने हेतु शपथ दिलाई गई तथा जनसामान्य से स्वच्छता अपनाकर मच्छरजनित रोगों के उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सच्चे दोस्त फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यों को लेकर भरी हूंकार
दबंगों ने पाल परिवार को बेरहमी पीट पीट कर किया अधमरा
मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा
हिंसक और अमर्यादित बयान पर लोधी समाज का हल्ला बोल
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :