सच्चे दोस्त फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यों को लेकर भरी हूंकार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।समाज सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित सच्चे दोस्त फाउंडेशन के तत्वावधान में 17 मई 2026 को द्वितीय त्रैमासिक कार्य योजना बैठक का आयोजन नवजीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र,बसंत विहार, नौबस्ता, में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शरद मिश्रा एवं संरक्षक डॉ. दिनेश शुक्ला द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा उनके सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण करना रहा। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावशाली, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से युक्त बनाने पर विशेष चर्चा की। सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग एवं सकारात्मक सोच पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं आगामी कार्यक्रम शरबत वितरण कार्यक्रम भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सेवा हेतु पना वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। : 24 मई 2026समय : प्रातः 10:00 बजे से स्थान : चंद्रलोक गेस्ट हाउस, दामोदर नगर, इस कार्यक्रम का संयोजन अनुराग बाजपेई,आदित्य बाजपेई,राकेश कछवाह एवं अनंत शुक्ला द्वारा किया जाएगा। दिनांक 7 जून रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस जो की 5 जून को होता है के उपलक्ष में संजय वन किदवई नगर में प्रातः 5:30 पर पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी एवं संकल्प हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा एवं मॉर्निंग वॉकर्स को पर्यावरण संरक्षण के निमित्त जागरूक किया जाएगा कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर दिनेश शुक्ला एवं निमिश त्रिपाठी रहेंगे : 7 जून 2026 (रविवार) समय : प्रातः 5:30 बजे स्थान : संजय वन, किदवई नगर,
कार्यक्रम संयोजक : डॉ. दिनेश शुक्ला एवं निमेष त्रिपाठी।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं काव्य परंपरा को प्रोत्साहित करने हेतु जून के अंतिम रविवार अथवा जुलाई के प्रथम रविवार को एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की सूचना शीघ्र प्रसारित की जाएगी। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण बैठक में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक मंडल के प्रमुख डॉ. दिनेश शुक्ला ,आदित्य बाजपेई राकेश सिंह कुशवाहा ,डॉ. स्वतंत्र शुक्ला संस्था के अध्यक्ष शरद मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक अनुराग बाजपेई महासचिव अभिलाष पालीवाल, सचिव निमिष त्रिपाठी, सचिव हरिओम पांडे , सचिव मीडिया प्रभारी विराज सिंह भदोरिया, उपसचिव नितिन पालीवाल,महेश केसरवानी , प्रशांत कुशवाहा,दीपक गौड़,आनंद शुक्ला, विमल शुक्ला,अंकुर गुप्ता आदि सदस्यों ने सहभागिता की धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संरक्षक डॉ. दिनेश शुक्ला ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।