मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l शुक्रवार रात मोबाइल टावर में चढ़े युवक को पुलिस रात एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद उतार पाई। रात में ही पुलिस ने युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनके मामा को जय सौप दिया। मौदहा क्षेत्र के कुमहौरगढ़ गांव निवासी नीतीश प्रजापति पुत्र भवानीदीन जिसकी ननिहाल झलोखर गांव में है। युवक अपने मामा रामलखन प्रजापति के यहां आया हुआ था। शुक्रवार रात कुरारा कस्वे के वार्ड स. 9 नई बस्ती में लगे एयरटेल के टावर में चढ़ गया। लोगो ने देखा तो सुगबुगाहट हुई और लोगो ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुची पुलिस ने घंटो उससे बात करनी चाही परंतु सफलता नही मिली टावर के ऊपर से वो तमाम लड़कियों के नाम लेकर उनसे शादी करवाने की बात करता रहा। वही मौके में विधायक को भी बुलाने की बात करता रहा। रात एक बजे तक मेहनत के वाद व शादी करवाने की बात को मानकर वो टावर से नीचे उतरा तब पुलिस उसे कुरारा सीएचसी लेकर गई और उसका मेडिकल करवाया उसके बाद मौके पर मौजूद उसके मामा रामलखन के सुपुर्द कर दिया।
नीतीश के मामा रामलखन ने बताया कि नीतीश मानसिक रूप से बीमार है। जिसका इलाज कई माह तक बांदा में चला उसके बाद अब उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है।