दबंगों ने पाल परिवार को बेरहमी पीट पीट कर किया अधमरा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर थाना क्षेत्र के टिकरौली ग्राम में आज सुबह लगभग 6:30 बजे पीड़ितों को घर से निकाल कर दबंग लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया l पीड़ितों में रामबाबू पाल उम्र लगभग 40 वर्ष व उनकी पत्नी गीता उम्र लगभग 35 वर्ष ,रामवती उम्र लगभग 65 वर्ष, संकेत पाल उम्र लगभग 12 वर्ष ,प्राजंलि उम्र लगभग 16 वर्ष को घर से निकाल दबंग महिला पुरुष सहित 6, व 7 लोगों ने जमकर लाठी डंडों से मारपीट की जिससे गंभीर चोटे आई हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है l पीड़ितों ने बताया कि इसी तरह 2022 में भी जमकर कुल्हाड़ी डंडो से मारा गया था तब भी बहुत चोटे आई थी कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई थी l सीओ सदर ने बताया कि तहरीर ले ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी l