आयोजित हुई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं आगामी बकरीद पर्व की सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अवैध शस्त्र, सूखे नशे व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर सभी थानों में सीसीटीवी चालू रखने एवं पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश हेतु प्रतिबिम्ब पोर्टल व पुलिसिंग ऐप्स के उपयोग पर बल बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी के निर्देश दिए गए |
|