ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत, एक महिला घयाल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना मौदहा क्षेत्र अंतर्गत एन0एच0-34 पर महोबा-हमीरपुर मार्ग स्थित छिरका चौराहा के पास ट्रक व वेगनआर कार की टक्कर में कार सवार 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 01 महिला घायल हो गईं, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हमीरपुर से कानपुर नगर रेफर किया गया है। सूचना पर थाना मौदहा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। ट्रक व उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित है।