होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सराफा कारोबारियों ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए सोने आयात को कम करने की अपील
 
सराफा कारोबारियों ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए सोने आयात को कम करने की अपील
Updated: 5/18/2026 12:42:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सराफा कारोबारियों ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए सोने आयात को कम करने की अपील
- डीएम और राज्य कर विभाग के अधिकारियों की बैठक में सराफा कारोबारियों ने लिया हिस्सा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर के सराफा कारोबारियों ने अब ठोस सोना यानी बुलियन की बिक्री बंद कर केवल ज्वेलरी बेचने का फैसला लिया है। यह निर्णय जिलाधिकारी और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सराफा कारोबारियों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सोने के आयात को कम करने में सहयोग की अपील की।
बैठक को डीएम और राज्य कर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुई। इसमें सराफा एसोसिएशन और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कारोबारियों से बुलियन की खरीद और बिक्री फिलहाल रोकने को कहा, जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई। कारोबारियों ने आश्वासन दिया कि अब वे ठोस सोना नहीं, बल्कि केवल ज्वेलरी की बिक्री करेंगे।बैठक में व्यापारियों ने कई सुझाव भी दिए। सराफा कारोबारियों ने कहा कि पुराने जेवर बेचने पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स में राहत दी जानी चाहिए, ताकि घरेलू सोना बाजार में वापस आ सके और आयात पर निर्भरता कम हो। इसके अलावा पुराने सोने से नई ज्वेलरी बनवाने पर केवल अंतर राशि पर जीएसटी लगाने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों ने यह भी सुझाव दिया कि बुलियन के एचएसएन कोड को एक वर्ष के लिए बी2सी सप्लाई से अलग रखा जाए। साथ ही कॉर्पोरेट ज्वेलर्स से भी बुलियन बिक्री नहीं करने का आश्वासन लेने की बात कही गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि एमएसएमई के तहत व्यापार करने वाले ज्वेलर्स से प्रमाण पत्र लिया जाए कि वे खरीदे गए सोने को बुलियन के रूप में आगे नहीं बेचेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, कानपुर सराफा कमेटी के अध्यक्ष राजीव भाटिया सहित कई व्यापारी और राज्य कर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
समय समय पर थायरॉयड की जाॅच है जरूरी डॉ. अनुराग बाजपेयी
योगा एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण/जागरूकता पर लगा शिविर
दि माॅरल संपादक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
होम्योपैथी चिकित्सकों को “रियल होम्यो हिरो एवार्ड” से किया सम्मानित
प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक सम्पन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :