होम्योपैथी चिकित्सकों को “रियल होम्यो हिरो एवार्ड” से किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी के नेतृत्व में कानपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आदिल खान “राजा” व डाॅ सना राजा को “रियल होम्यो हिरो एवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दलेलपुरवा स्थित राजा होम्यो हॉल में आयोजित किया गया। डॉ. राजा को यह सम्मान होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, हजारों मरीजों के सफल उपचार तथा समाज में होम्योपैथी के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने न केवल कानपुर बल्कि अन्य शहरों और क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार उपलब्ध कराया है। देर रात तक मरीजों की सेवा करने वाले डॉ. राजा ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाकर होम्योपैथी को नई पहचान दिलाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा कि डॉ. राजा ने आज की युवा पीढ़ी को पुनः होम्योपैथी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब लोग महंगी अंग्रेजी दवाओं और उनके दुष्प्रभावों से परेशान थे, तब डॉ. राजा ने सस्ते, सुरक्षित और प्रभावी उपचार के माध्यम से हजारों मरीजों को नई उम्मीद दी। उन्होंने बताया कि डॉ. राजा को इससे पूर्व गोवा, जर्मनी और लंदन की पार्लियामेंट में भी सम्मानित किया जा चुका है, जिससे कानपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। समारोह में डॉ. राजा को माला पहनाकर, दुशाला ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सना राजा को भी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. लईक खान, अलीम अख्तर खान, अमित चौरसिया,नफीस अहमद, मोहम्मद ईशान, आमिर जावेद एडवोकेट, मोईन खान, फरहान कुरैशी, खुर्शीद अनवर कैफ़ी, फैज़ बेग एडवोकेट, मोनू खान, मुस्तफा फारुकी, मोहम्मद तारिक, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।