दि माॅरल संपादक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कानपुर | साहित्यिक संस्था विकासिका की एक शोक सभा आचार्य नगर में हुई। शोक सभा में "दि मॉरल" समाचार पत्र के सम्पादक शिव शरण त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। श्री त्रिपाठी के चित्र पर विकासिका संस्था के संस्थापक डाॅ. विनोद त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाञ्जलि दी।शोक सभा में पर्यावरण विकास संस्थान के संयोजक राकेन्द्र मोहन तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि त्रिपाठी जी ने अपने जीवन में एक सिधांतवादी, निष्पक्ष और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की पत्रकारिता को हमेशा बल दिया, उनकी ईमानदार छवि को लीगों ने हमेशा सम्मान दिया। श्री त्रिपाठी जी पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ते रहे, एक सप्ताह पूर्व उन्हें हार्ट अटैक पड़ा उन्हें कानपुर हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया जहाँ से तीन दिन पहले उनको एस जी पी जी आई लखनऊ भेज दिया गया था, जहाँ आज सुबह 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस जी। उनके परिजन अंतिम संस्कार हेतु मृत शरीर को सीधे एस जी पी जी आई से पैतृक जनपद अमेठी ले गए हैं जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। डाॅ. विनोद त्रिपाठी, हरि नारायण तिवारी, प्रभा त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, दुर्गा बाजपेई , गोपी कृष्ण बाजपेई, सुनीता त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, विकास शुक्ला अक्षत, पूर्णिमा त्रिपाठी, आनीता वाला त्रिपाठी,सुरेश साहनी आदि ने श्रद्धान्जलि अर्पित की।
|