योगा एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण/जागरूकता पर लगा शिविर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 37वीं वाहिनी पीएसी, सेनानायक बी०बी० चौरसिया(आईपीएस) की उपस्थिति एवं दिशा-निर्देशन में शिविरपाल चंद्रेश्वर द्वारा वाहिनी में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों तथा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान करने हेतु एक्यूप्रेशर चिकित्सा के विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृपाल सिंह एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को शरीर के विभिन्न प्रतिविम्ब केंद्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हाथ एवं पैरों के विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से शरीर के अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा स्वास्थ्य लाभ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित कार्मिकों को एक्यूप्रेशर एवं रिफ्लेक्सोलॉजी की उपयोगिता बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।
तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र सिंह द्वारा वहां उपस्थित जवानों को सूक्ष्म व्यायाम कराया साथ ही यह भी बताया किप्रतिदिन सूक्ष्म व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ,सक्रिय एवं ऊर्जावान बना रहता है। यह व्यायाम शरीर की मांसपेशियों एवं जोड़ों को लचीला बनाकर कार्यक्षमता में वृद्धि करता है। सूक्ष्म व्यायाम से मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।नियमित अभ्यास से जवानों में अनुशासन, स्फूर्ति एवं शारीरिक दक्षता का विकास होता है। इस कार्यक्रम में दलनायक ब्रजकिशोर शाहू, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी,आउटडोर प्रभारी अरविंद शुक्ला,पीसी सुखपाल सिंह, पीसी किशन कुमार जड़ियां, एसआईएपी शिवपाल सिंह के साथ साथ वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।