होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एससी-एसटी वर्ग की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नीरज गौतम
 
एससी-एसटी वर्ग की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नीरज गौतम
Updated: 5/19/2026 5:05:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एससी-एसटी वर्ग की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नीरज गौतम
*समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
*राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।मा० सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग नीरज गौतम की अध्यक्षता में जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से संबंधित प्रकरणों, जन शिकायतों एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक के दौरान मा० सदस्य नीरज गौतम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
मा० सदस्य ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में सदस्य दिशा राज्य स्तरीय समिति उ०प्र० राजू वाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, भोला हजारिया, डॉ० जावेद खान, जीतू यादव, संतोष कनौजिया, विजय मिश्रा सहित अभय तांबे उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत मा० सदस्य नीरज गौतम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजनालय, रसोईघर, कक्षाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मा० सदस्य ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता को विशेष रूप से परखा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं समाज के वंचित वर्ग से आते हैं, इसलिए उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मा० सदस्य ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए।
निरीक्षण के दौरान सदस्य दिशा राज्य स्तरीय समिति उ०प्र० राजू वाल्मीकि, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग सहित आश्रम के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जारी हुआ हीट अर्लट, पसरा सड़कों पर सन्नाट
बैंक कर्मचारी करेंगे 25 व 26 को देशव्यापारी हड़ताल
आईटीबीपी जवान तीन दिन तक मां का कटा हाथ लेकर भटकता रहा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
आयुध निर्माणी कर्मी से मारपीट के बाद पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
प्रतिमा क्षति विवाद पहुंघा सरकार की चौखट, सुरक्षा की मांग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :