प्रतिमा क्षति विवाद पहुंघा सरकार की चौखट, सुरक्षा की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शिवसेना (यूबीटी) का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रमुख अनिल सिंह से मुलाकात कर हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा की जानकरी दी। राज्य प्रमुख ने कहा की बहुत जल्द सरकार से बात कर हिंदू हृदय सम्राट की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। प्रतिमा पर आगे से कोई अनहोनी न हो, इस पर उस जगह सुरक्षा के साथ छाया कराने और पार्क का सुन्दरिकरण कराने की मांग करेगे। अनिल सिंह ने कहा कानपुर इकाई की समीक्षा बैठक कर संगठन और मजबूत किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र राजपूत, रंजीत सिंह सेंगर शिवम शुक्ला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
|