मेगा कैंप में किया जा रहा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शहर में लोगों को बिजली विभाग से काफी शिकायतें रहती है। कहीं किसी का बिल नही ठीक आ रहा है तो किसी का ज्यादा आ रहा है, किसी को मीटर कनेक्शन में असुविधा हो रही है तो कोई पेमेंट का लेकर परेशान हो रहा है। इन्ही समस्याओं के समाधान के लिए केस्कों द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
बिजली विभाग द्वारा शहरवासियों को बिजली सम्बन्धित की जाने वाली शिकायतों के समाधान के लिए मेगा कैंप लगाया गया है। 15 तारीख से शुरू हुआ 19 मई मंगलवार को नौबस्ता में लगा जहां स्मार्ट मीटर से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। इस सम्बन्ध में बताया कि कैंप में स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित शिकायतें ज्यादा आ रही है। बताया गया कि मेगा कैंप 20 व 21 को देहली सुजानपुर हेल्पडेस्क पर लगेगा और 22 तथा 23 मई को जाजमऊ व दबौली हेल्पडेस्क पर मेगा कैंप लगाया जायेगा।