जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र पोर्टा केबिन का हुआ उद्घाटन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र पोर्टा केबिन का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रनवीर सिंह नोडल अधिकारी (कम्प्यूटर) विशेष न्यायाधीश, एस.सी.,एस.टी. एक्ट, व अन्य न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर सिस्टम अधिकारी कुलदीप सचान द्वारा ई-सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वाद की स्थिति की जानकारी, ई-फाइलिंग संबंधी सहायता, ई-कोर्ट फीस में सहायता, केस स्टेटस, Cause List एवं अन्य डिजिटल न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे अधिवाक्तागण व वादकारियों को सुविधा प्राप्त होगी।कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।