तीन मासूम दोस्तों की तालाब में डूबने से हुई मौत, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव के तीन मासूम दोस्तों की कहानी पूरे गांव की आंखें नम कर रही है। प्रबल,आदित्य और भोला उर्फ सुमित सिर्फ साथ पढ़ने वाले बच्चे नहीं थे बल्कि ऐसे दोस्त थे जो स्कूल से लेकर खेल तक अक्सर साथ ही दिखाई देते थे। सोमवार को भी तीनों साथ निकले थे लेकिन यह उनकी जिंदगी का आखरी सफर बन गया। मंगलवार को गांव में तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश है। साथ ही परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करने को कहा है। बताते चलें कि सोमवार के दिन प्रबल(11) वर्ष आदित्य (8 )वर्ष और भोला उर्फ सुमित (10) वर्ष गांव के राम जानकी मंदिर के पास स्थित कलार तालाब में नहाने गए थे। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में उतरे। तीनों बच्चे मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढे में समा गए और डूबने से उनकी मौत हो गई थी।