होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  26 से 30 मई तक मौसम चेतावनी जारी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
 
26 से 30 मई तक मौसम चेतावनी जारी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
Updated: 5/26/2026 11:26:00 PM By Reporter-

26 से 30 मई तक मौसम चेतावनी जारी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भारत मौसम विज्ञान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हमीरपुर में दिनांक 26 मई से 30 मई 2026 तक उष्ण लहर (लू), भीषण गर्मी, उष्ण रात्रि, मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित मौसमीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 26 एवं 27 मई को भीषण उष्ण लहर और अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण एवं गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके अलावा 28 से 30 मई के मध्य मेघगर्जन, वज्रपात तथा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कमजोर संरचनाओं एवं विद्युत पोलों को क्षति पहुंचने के साथ-साथ खड़ी फसलों, बागवानी एवं सब्जी फसलों को नुकसान होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।प्रशासन द्वारा नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करने तथा धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने की अपील की गई है। लोगों को ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी आदि का उपयोग कर शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है। कृषकों एवं पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने, शाम के समय हल्की सिंचाई करने तथा सब्जियों एवं फसलों को तेज धूप से बचाने हेतु छायादार नेट आदि का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों से जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने एवं दोपहर में खुले में न चराने का अनुरोध किया गया है।
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” — इसी संदेश के साथ जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पिता का परिवार के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण की कहानी है बॉलीवुड फिल्म 'समर्पित'
इस बार फलों का राजा आम लोगों से रहेगा दूर
कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
रिटायर्ड जेई से 95 लाख ठगे, 9 साल में 95 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार
पानी की टंकी पर चढ़ा नशेबाज, पुलिस व इलाकाई लोग रहे परेशान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :