होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन में राठ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
 
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन में राठ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
Updated: 5/26/2026 11:29:00 PM By Reporter-

भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन में राठ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 
*क्षेत्राधिकारी राठ व पूर्व जिला अध्यक्ष के बीच हुई तीखी नोक झोक 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ हमीरपुर l उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को राठ कस्बे पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात करते हुए एनएच-34 मामले में दर्ज मुकदमों को गलत बताया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और राठ क्षेत्राधिकारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही।उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर स्वामी ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर नारायण गेस्ट हाउस में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एनएच-34 मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे गलत हैं और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं की भाषा को अमर्यादित बताया और कहा कि इसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नारायण गेस्ट हाउस में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए ऊपर जाने लगे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात राठ क्षेत्राधिकारी ने उन्हें रोक दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पिता का परिवार के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण की कहानी है बॉलीवुड फिल्म 'समर्पित'
इस बार फलों का राजा आम लोगों से रहेगा दूर
कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
रिटायर्ड जेई से 95 लाख ठगे, 9 साल में 95 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार
पानी की टंकी पर चढ़ा नशेबाज, पुलिस व इलाकाई लोग रहे परेशान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :