पुलिस उपायुक्त ने थाना बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित ईदगाह मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित ईदगाह मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस बल के साथ नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया गया।इस दौरान आमजनमानस में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखते हुए व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
|