ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंपनी बाग चौराहा, बेनाझावर तिराहा, बजरिया चौराहा, ईदगाह चौराहा, बकर मंडी ढाल, घंटाघर चौराहा, जरीब चौकी चौराहा एवं परेड चौराहा पर डायवर्जन व्यवस्था, पार्किंग स्थलों का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कही भी जाम कि समस्या न हो तथा यातायात व्यवस्था को निरंतर सुचारु बनाए रखा जाए।
|