एडीजी जोन ने अकबरपुर क्षेत्र में भ्रमण एवं पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर देहात बकरीद पर्व के दृष्टिगत अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भ्रमण एवं पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात कोतवाली अकबरपुर में आयोजित गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सतर्कता, प्रभावी गश्त, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान एवं महिला हेल्प डेस्क की प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त गोष्ठी में हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।