आगामी त्यौहार ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत मौदहा कस्बे में किया गया पैदल गस्त
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत कस्बा मौदहा के मुख्य मार्गों, चौराहों, प्रमुख सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त/भ्रमण किया गया।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया। साथ ही संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन आगामी त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।