होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मेधा को मिला सम्मान, सफलता के साथ बचत का भी मिला मंत्र
 
मेधा को मिला सम्मान, सफलता के साथ बचत का भी मिला मंत्र
Updated: 6/1/2026 9:07:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मेधा को मिला सम्मान, सफलता के साथ बचत का भी मिला मंत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में जनपद के टॉपर्स को न केवल मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, बल्कि उन्हें जीवन की एक महत्वपूर्ण सीख भी दी गई। सफलता के साथ बचत की आदत।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में जनपद स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 14 मेधावी छात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित किया। मंच पर जब विद्यार्थियों के नाम पुकारे गए तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था स्थापित हुई है, जिसके कारण विद्यार्थियों की वास्तविक प्रतिभा सामने आ रही है। उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का सम्मान है। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रतिभा का योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक मेधावी छात्र छात्रा को एक गुल्लक भेंट की और उसमें स्वयं 20 रुपये का सिक्का डलवाकर बचत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति देती है, जबकि बचत और वित्तीय अनुशासन उसे जीवन में स्थायित्व प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज की छोटी बचत भविष्य में बड़े सपनों को पूरा करने का आधार बन सकती है। हाईस्कूल वर्ग में अभय शुक्ला, श्रेयश पाठक, अमन यादव, आयुष सिंह और रिया चौरसिया तथा इंटरमीडिएट वर्ग में अंजुल, अर्जुन दीक्षित, अर्पित कुशवाहा, रजत यादव, हरिओम द्विवेदी, हिमांशु, जानवी, सृष्टि बाजपेयी और आयुष सचान को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। समारोह में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, स्नातक विधायक अरुण पाठक के प्रतिनिधि अतुल दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि ये मेधावी छात्र छात्राएं केवल अपने परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे जनपद की प्रेरणा हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश है कि कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीपल और अमलतास से सजेंगी सड़कें, सात विशेष वन भी होंगे विकसित
सीएसजेएमयू और जर्मनी की रीयूट्लिंगन यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक एमओयू
शिलांग में आयोजित रक्षा उद्योग उपकरण प्रदर्शनी में दिखा आत्मनिर्भर भारत की झलक
आर0 शहीद स्मारक समिति ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नाबालिगों को वाहन न दें, गंगा बैराज पर स्टंटबाजों पर होगी कार्रवाई: डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :