पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में आई शिकायतों पर त्वरित,निष्पक्ष कार्यवाही करने के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों कीशिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवंशिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों,थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध निस्तारण करें।