“साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर ” तथा 1930 हेल्पलाइन के “स्टैंडअलोन 2.0” केंद्र का शुभारंभ।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय अपराधों पर त्वरित कार्रवाई एवं पीड़ितों की धनराशि की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन, लखनऊ में 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के नवीन “स्टैंडअलोन 2.0” केंद्र का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 राजीव कृष्ण द्वारा डीजी साइबर क्राइम बी0के0 सिंह की उपस्थिति में किया गया। इसी अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार द्वारा “साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर ” का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर अपराध की रोकथाम, नियंत्रण एवं उभरती तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सीएफएमसी एवं विस्तारित साइबर कॉल सेंटर की स्थापना में डीजी साइबर क्राइम बी0के0 सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए, साइबर मुख्यालय के अधिकारियों की समस्त टीम के उल्लेखनीय योगदान एवं आरबीआई तथा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था प्रदेश के नागरिकों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक ‘मील का पत्थर’ सिद्ध होगी।समारोह में बैंकिंग इकोसिस्टम के महत्वपूर्ण हितधारक पंकज कुमार क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक, पंकज कुमार मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, शैलेंद्र कुमार सिंह महाप्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा व एसएलबीसी संयोजक एवं डीजी रेलवे, डीजी ईओडब्ल्यू, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, एडीजी एलओ, पुलिस महानिदेशक के जीएससो तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।