एडीजी जोन ने रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद कन्नौज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, अनुशासन एवं कार्मिकों की सुविधाओं के संबंध में संबंधित को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात आयोजित सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित को निर्देशित किया गया कि कार्मिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे पुलिस बल का मनोबल सुदृढ़ हो तथा कार्यक्षमता में वृद्धि हो। साथ ही अनुशासन, बेहतर कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
|