होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम
 
उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम
Updated: 6/4/2026 12:08:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम
*डीएम पहुंचे टिकवांपुर, रवींद्र मिश्र द्वारा समर्पित भवन में पुस्तकालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ 
*पैतृक आवास को देखा, तहसीलदार घाटमपुर को जीर्णोद्धार के दिए आदेश, महाकवि भूषण की प्रतिमा को किया नमन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।घाटमपुर के टिकवांपुर स्थित महाकवि भूषण का पैतृक गांव अब उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा। कारण,वो यहां पैदा हुए और कर्मस्थली महाराष्ट्र को बनाया। इसलिए यह स्थल वंदनीय है। यहां महाकवि भूषण से जुड़े साहित्य के साथ ही विशाल पुस्तकालय अब युवाओं को आगे बढ़ाने में मददगार बनेगा, जिसका शुभारंभ बुधवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इसमें शिवा बावनी समेत आज से 413 साल पहले के महाकवि भूषण द्वारा लिखित ग्रंथों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें भी रखी जाएंगी।
साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को शिक्षा मिलेगी व निकट भविष्य में महिलाओं के लिए चिकित्सा केंद्र भी खोलने का प्रस्ताव है।
गांव में पुस्तकालय व आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ करने व पूरे परिसर का भ्रमण करने के बाद मंच पर पहुंचे डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि दो माह पहले जब रवींद्र मिश्र आए तो लगा कि कुछ मांगने आए होंगे, लेकिन ये तो देने आए थे। इन्होंने अपना घर प्रशासन को दिया व आज यहां इतना सब कार्य हो रहा है। लोगों को लेने के बजाय देने वाला बनना चाहिए। इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए व समाज के लिए कुछ अवश्य करना चाहिए। यह प्रयास टिकवांपुर को नई पहचान देगा। वर्ष 1613 में इसी धरती पर पैदा हुए महाकवि को आज उनके कार्यों के कारण ही याद किया जा रहा है। ऐसे ही आगे जो लोग करेंगे,उन्हें याद किया जाएगा। गांव में तालाबों के संरक्षण को लोग आगे आएं। प्रकृति बचेगी, तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद उन्होंने महाकवि भूषण के पैतृक आवास में क्षतिग्रस्त प्राइमरी पाठशाला के भवन का निरीक्षण किया। तहसीलदार को जर्जर भवन को दुरुस्त करवाकर जीर्णोद्धार कराने के लिए कहा। इस भवन के कमरों में ग्रामीण भूसा भंडारण व मवेशी पालन कर रहे हैं, जिसे देख नाराजगी जताई। डीएम ने महाकवि भूषण के पैतृक आवास के भवन को तत्काल कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए।
इसके बाद स्थल पर पहुंचकर महाकवि भूषण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महिला अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र के लिए भवन दान करने वाले रवींद्र मिश्र 'विपिन' ने कहा कि गांव से दूर होने के कारण प्रतिमा स्थल पर पहुंचना बाहरी व्यक्तियों के लिए दुष्कर होता है। इसलिए यहां की व्यवस्थाएं और दुरुस्त कराई जाएं। इसपर डीएम ने आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नागेंद्र त्रिपाठी, आनंद मिश्र 'छूनी', पुरोहित महेश त्रिपाठी, सरस यादव, राम कृपाल, अनिल मिश्रा, पूर्व प्रधान रामगोपाल, धर्मेंद्र सिंह, अजीत यादव  व केशवराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
जनपद की नदियों एवं जलाशयों में 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण प्रतिबंध
विषाक्त पदार्थ पीने के बाद गंभीर हालत में यूपी -112 ने पहुंचाया अस्पताल, युवक की बची जान
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर लगाए जाएंगे पौधे
सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत स्टेट हाइवे पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को जागरूक किया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :