एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परीक्षा केन्द्र कान्ह कुँवर इंटरमीडिएट कॉलेज का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज के भ्रमण के दौरान कोतवाली कन्नौज क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्र कान्ह कुँवर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा सम्बन्धी सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। तत्पश्चात कोतवाली कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, भोजनालय, बैरक, मालखाना, कार्यालय कक्षों एवं थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में नियुक्त नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस सेवा के मूल दायित्वों, अनुशासन, जनसंपर्क, संवेदनशीलता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत क्षेत्रीय एस.पी.ओ. के साथ बैठक आयोजित कर स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनसहभागिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
|