चंद्रशेखर कृषक समिति की बैठक 5 जून को
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर सभागार कक्ष में चंद्रशेखर कृषक समिति की बैठक 5 जून 2026 को संपन्न होगी।कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि समिति की बैठक लाल बहादुर शास्त्री सभागार कक्ष में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को नवीनतम खेतीबाड़ी एवं पशुपालन की जानकारियां देंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों के प्रगतिशील किसान प्रतिभाग करते हैं।
|