हाज़ियों के साथ हुई बदसलूकी पर कार्यवाही की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल संस्था के सचिव इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में एक मीटिंग चमनगंज में हुई जिसमें लखनऊ एयरपोर्ट पर हाजियों के लगेजों से सामान चोरी व एयरपोर्ट अधिकारियो/कर्मचारियों की हाजियों के साथ बदसलूकी पर मुल्क के विदेश मंत्री व अल्पसंख्यक मंत्री से संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की।इखलाक अहमद डेविड ने कहा उत्तर प्रदेश के लखनऊ इंटरनेशनल चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से हाजियों का जत्था 02 जून 2026 को दोपहर 2 बजे पहुंचा हाजियों ने जाँच प्रक्रिया इमिग्रेशन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना बैगेज प्राप्त किया बैगेज के लाक टूटे मिले व उनके बैग से कीमती सामान, इत्र, नकाब और अन्य वस्तुएं गायब है जिसे देखकर हाजियों ने एयरलाइंस के अधिकारियों/कर्मचारियों से इसकी शिकायत की जिस पर एयरलाइंस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने हाजियों की बात सुनने के बजाए उनसे बदसलूकी करने लगे बहस होने लगी हंगामे के दौरान एक वृद्ध हाजी चक्कर खाकर गिर गए। ज़्यादातर हाजी अपने बैगेज न मिलने व बैगेज से सामान गायब होने से परेशान थे। हाजियों में एयरलाइंस के अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा व हज कमेटी आफ इंडिया की बदइंतज़ामी के लिए नाराज़गी थी।
हज कमेटी आफ इंडिया का कोई मेम्बर एयरपोर्ट पर मौजूद नही था 400 हाजियों में कानपुर नगर के हाजियों की संख्या अधिक थी हाजियों ने आरोप लगाया कि 20-20 किलो के लगेजों में 11-11 किलो वज़न के लगेज मिल रहे है अफ़सोस और शर्म की बात है। इस तरह की ख़बरे सरकार की नाकामी और बदइंतजामी का एक बड़ा सुबूत है जिससे यह लगता है की सरकार हाजियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए बिल्कुल भी गंभीर नही है।
मीटिंग में मौजूद सभी लोगो ने एक स्वर में सभी हाजियों का गायब सामान वापस दिलाने और एयरलाइंस के अधिकारियों/कर्मचारियों का हाजियों के साथ बदसलूकी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग मुल्क के विदेश मंत्री डाक्टर एस0 जयशंकर व अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू जी से की व इसी से सम्बंधित पत्र ईमेल के द्वारा भेजा। मीटिंग में मुख्य रूप से इखलाक अहमद डेविड, हाफिज़ मोहम्मद कफील, शहनवाज़ अंसारी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फाज़िल, मोहम्मद रफीक खान, अयाज़ अहमद, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद मेराज, मुन्ना अब्बासी, अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।