केडीए जोन-3 की बड़ी कार्रवाई
20 बीघा में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कर अतिक्रमण मुक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बुधवार को केडीए के प्रवर्तन जोन-3 में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कुल क्षेत्रफल 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण तथा सरकारी भूमि पर किये। अतिक्रमण में तीन अवैध प्लाटिंग कुल क्षेत्रफल 20 बीघा में अर्ध निर्मित निर्माण, कार्यालय सडक बिजली के खम्भे, बाउन्ड्रीवाल, डिमार्केशन, इत्यादि को ध्वस्त कराया गया। कार्यवाही में 03 जेसीबी मशीनो का उपयोग किया।जिनमें अजय यादव, भूरा आदि द्वारा क्षेत्रफल 7 बीघा में ग्राम न्यौरी, सेन पश्चिम पारा, चौधरी गार्डन के निकट की गयी अवैध प्लाटिंग, जैनेन्द्र, मिथुन सिंह आदि की क्षेत्रफल 5 बीघा में ग्राम न्यौरी, सेन पश्चिम पारा, चौधरी गार्डन के निकट की गयी अवैध प्लाटिंग, चौधरी मनी आदि द्वारा क्षेत्रफल 8 बीघा में ग्राम न्यौरी, सेन पश्चिम पारा, चौधरी गार्डन के निकट की गयी अवैध प्लाटिंग कर रखी थी।कार्यवाही में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, अवर अभियन्ता अमरनाथ सिंह यादव, प्रवर्तन दल, पूर्व सैनिक बल में थाना सेन पश्चिम पारा का पुलिस बल भारी मात्रा में उपलब्ध रहा। जोन-3 में अन्य अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित किये गये है, जिनके विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदि की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी।