पंचायत अध्यक्ष ने किया विभिन्न स्थानों पर पानी टंकी एवं सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | क्षेत्र पंचायत कल्याणपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरी शंकरपुर सराय के विभिन्न स्थानों पर पक्की नाली पानी की टंकी व प्रकाश व्यवस्था हाई मास्क लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण आज क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष अनुराधा अवस्थी के द्वारा किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत वासियों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी लोकार्पण कर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष अनुराधा अवस्थी ने कहा कि जैसे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है सरकार द्वारा दी गई हर सुविधा पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए हम लोग इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं लोकार्पण के दौरान पूर्व बिठूर विधानसभा प्रत्याशी दिनेश अवस्थी ग्राम पंचायत प्रधान मौसमी निषाद ग्राम पंचायत प्रधान पति विनोद निषाद क्षेत्र पंचायत सदस्य राम शंकर आशीष राजाराम बाल गोविंद रामदेवी राजेश विक्रम माया देवी शिव गोपी कालिका प्रसाद राधेश्याम यादव नितिन कश्यप धर्मेंद्र निषाद आदि सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे |
|