अरविन्द यादव समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान द्वारा अरविन्द यादव को समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। अरविन्द यादव लंबे समय से संगठन के सक्रिय, समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार एवं संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर संगठन के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व से समाजवादी छात्र सभा को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
|