दो अधिकारी फिल्ड पर बाकी सब लीव पर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। संभागीय परिवहन के प्रवतर्न विभाग में केवल दो ही अधिकारी इस समय काम कर रहे है। जिसमें एक कानपुर देहात से स्थानान्तारित होकर आई एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव व पीटीओ दीपक सिंह है। बाकी के अधिकारी लीव पर चल रहे है। पिछले हफ्ते से आंकलन किया जाए तो प्रवतर्न विभाग की कार्यवाही केवल खानापूरी करने भर की रही है। ओवरलोड वाहन, बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगे वाहनो और प्रेर्शर हार्न को लेकर बीते माह से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी आते ही सभी अधिकारी नए जनपदो के जाने की तैयारी में लग गए, अभियान सिकुड कर रह गया। हांलकि 10 दिन गुजर जाने के बाद अभियान में फिर तेजी लायी गई और दो अधिाकरियों ने पूरे शहर का जिम्मा उठाते हुए खनन और यातायात अधिकारियों के साथ मिल कुछ वाहनो पर कार्यवाही करने में सफलता जरूर हासिल की,लेकिन कार्यवाही का अंदाज कुछ बदला रहा।
|