तीन दिवसीय प्रवास के लिए पंकज चौधरी शहर पहुंचे, कहा. ईड़ी गठबंधन खंड-खंड हो जाएगा
- मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं: प्रदेश अध्यक्ष
- कॉकरोच जनता पार्टी जैसी पार्टियां आती-जाती रहती हैं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी जैसी बहुत सी पार्टियां आती और जाती रहती हैं। नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को तीन दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। जाजमऊ पुल से लेकर शहर के कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। श्री चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन खंड-खंड हो जाएगा। उनकी बैठक से पहले ही डीएमके अलग हो गई, जेएमएम अलग होने जा रही है। कहा जाता है न कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा…कोई उधर गिरा। यही, हालत इंडी गठबंधन की है। 2027 के प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन तैयार रहते हैं। यहां तक कि कोविड काल में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की मिसाल पेश की है। संवाद कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रबुद्ध जन संवाद अभियान को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाने का आह्वान किया, ताकि सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। स्वागत के दौरान सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी समेत कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
- श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना जताई
इससे पहले पंकज चौधरी भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल के घर पहुंचे। उन्होंने प्रकाश पाल के बड़े भाई श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना जताई और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया।