सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस ने जताया महंगाई और मूल्यवृद्धि का विरोध
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बारादेवी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्र सरकार की महंगाई और मूल्यवृद्धि की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार वृद्धि से गृहिणियों, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, उन्होंने केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी करने और जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। यदि मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली गई तो पार्टी जनहित में संघर्ष और तेज करेगी। साथ ही 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। टूटी सड़कों, लाइटिंग, डिवाइडर, अस्पताल निर्माण, तालाब सुंदरीकरण समेत 11 समस्याओं का मांग पत्र थाना अध्यक्ष को दिया गया। इस दौरान राम रुक्मा देवी, कमलाकांत तिवारी, हरिराम कटियार,शीलू श्रीवास्तव, जितेंद्र गिरी, आशुतोष सिंह, प्रताप साहनी, गणेश सविता, कुमुद साहनी, अमित गुप्ता, रामू प्रजापति, मोहित दीक्षित, राजेश प्रजापति, ध्रुव गौड़, गोविंद पासवान, वीरू चौरसिया, मंगलू राजपूत, संदीप गौतम,राजेश साहनी, विजय बहादुर पासवान आदि थे।